Follow Us:

प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर जीत का फहराएगी परचम: भारद्वाज

desk |

फतेहपुर व ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व फतेहपुर का पन्ना प्रमुख सम्मेलन का अयोजन हुआ महाराणा ग्राउंड लव जवाली में भाजपा नेता संजय गुलेरिया व मंडलाध्यक्ष धीरज अत्री की अध्यक्षता में हुआ जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मुख्य तौर पर शिरकत की जबकि कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री डॉ हरबंस राणा ने विशेषतौर पर शिरकत की।

मुख्यातिथि त्रिलोक कपूर का भाजपा नेता संजय गुलेरिया, पूर्व मंत्री डॉ हरबंस राणा सहित कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर जीत का परचम फहराएगी तथा कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।

उन्होंने बारिश व ओलावृष्टि के बावजूद पंडाल में डटे कार्यकर्ताओं के मनोबल को देखकर कहा कि यही उत्साह भाजपा को जीत की तरफ ले जाएगा। उन्होंने भाजपा नेता संजय गुलेरिया की भी इस कार्यक्रम को करवाने के लिए उनका थैंक्स कहा। पूर्व मंत्री डॉ हरबंस राणा ने कहा कि भाजपा ही निश्चित तौर पर चारों सीटों को जीतेगी तथा नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि जवाली की जनता में भाजपा के प्रति एक जोश है तथा यही वजह है कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बारिश व ओलावृष्टि में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार 400 का लक्ष्य पार करेगी तथा नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।