Follow Us:

BJP युवा मोर्चा मंडल कांगड़ा में उपाध्यक्ष का नया चेहरा..

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बीजेपी युवा मोर्चा मंडल कांगड़ा ने अपने उपाध्यक्ष पद के लिए स्थानीय चेहरा ढूंढ लिया है। अब युवा मोर्चा मंडल कांगड़ा का उपाध्यक्ष सन्नी कौल को चुना गया है। इस दौरान कौल को पूर्व कांगड़ा विधायक संजय चौधरी ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और युवा मंडल में ताकत झोंकने का संदेश दिया।

गौरतलब है कि बीजेपी सबसे बड़े जिले कांगडा में पैठ बनाने के लिए युवाओं को एकसाथ लेकर चल रही है। बीजेपी नेताओं की युवा मोर्चा को लेकर इतनी दिलचस्पी साफ जाहिर करती है कि आने वाले समय में बीजेपी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने वाली है।