Follow Us:

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

|

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच में जाएगा। बीजेपी युवा मोर्चा ने इसके लिए पत्रक वितरण अभियान की शुरुआत कर दी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेशअध्यक्ष तिलक राज में शिमला में पत्रकार वार्ता के दोरान कहा कि प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए है। 10 साल के कामों को युवा मोर्चा पत्रक के माध्यम से प्रदेश के शिक्षण संस्थानों, बस अड्डों, बाजारों सहित मंडल और बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगों तक पहुंचाएंगे।

तिलक राज ने कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि मोदी सरकार ने 10 वर्षों में कुछ नहीं किया। देश की जनता जानती हैं कि मोदी सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति का जनधन खाता खोला है। आज हर व्यक्ति डिजिटल पेमेंट करता हैं। धारा 370 को हटाने का काम हुआ है। 10 सालों में भ्रषाचार का कोई भी मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार की उपलब्धियां के साथ वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा करेगा।