Follow Us:

बीजेपी के सातों मोर्चों की बड़ी बैठक, बीएल संतोष ने दिए टिप्स और लिया फीडबैक

पी. चंद |

शिमला: बीजेपी मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बीजेपी के सभी सातों मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक में भाग लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप इस बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की भूमिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की ओर से गई।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और हाल ही में जो देश में चुनाव हुए है उनमें भाजपा को उत्तरप्रदेश , उत्तराखंड, गोआ और मणिपुर में बड़ी जीत हासिल हुई है।

यह एतिहासिक है कि हर राज्य में भाजपा ने एक बार फिर सरकार बनाई है और इस बार हिमाचल प्रदेश में भी हम सरकार के बाद फिर अपनी सरकार बनाएंगे। इस मिशन रिपीट में संगठन का बड़ा योगदान रहने वाला है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के सगठन के काम बढ़िया है और हमारे संगठन के काम की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और प्रशंसा होती है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया की हिमाचल में वन बूथ 20 यूथ अभियान पूरा हो चुका है, इसका एक एप के माध्यम से सत्यापन भिंकर लिया गया है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री स्वबलभन योजना के अंतर्गत 3894 परिवारों को लाभ मिला जिसमे युवा मोर्चा की अहम भूमिका रही।

ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओपी चौधरी के बताया कि इस वर्ग को प्रदेश सरकार ने बड़ा फायदा पहुंचाया है, हमारा मोर्चा हिमाचल में 3102 बूथों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नितेन कुमार ने बताया की हिमाचल में अनुसूचित जाति वर्ग के 12000 लोगों का लोन माफ कर हमारी सरकार ने बड़ा लाभ दिया है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राज बल्ली ने बताया की हम 890 बूथों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे है और इस वर्ग में भाजपा के नीतियों का बड़ा प्रभाव है।

जनजातीय मोर्चा के अध्यक्ष जवाहर ने बताया की हम सभी 74 मंडलों में अच्छा काम कर रहे है, हम भागोलिक स्तिथि के हिसाब से प्रभावशाली काम कर रहे है। हमारी सरकार ने नॉन शेड्यूल एरिया में भी जनजातीय वर्ग के लोगो के लिए बहुत काम किया है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने बताया की महिला मोर्चा ने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम किया है, हमारा संपर्क अभियान प्रदेश भर में चल रहा हैं और जयराम ठाकुर सरकार ने जो 125 यूनिट फ्री बिजली हिमाचल वासियों को दी है उसका महिला वर्ग को बड़ा लाभ हुआ है।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश बबली के बताया की हमारे मोर्चा ने 3 लाख से ज्यादा कृषि परिवारों ने संपर्क किया है और हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत 282000 लोगों को जोड़ा। किसान मोर्चा ने सरकार के मध्यम से बेहसहरा पशु की लिए योजना लाई और हमने प्राकृतिक खेती में बड़ चढ़ कर काम किया इसका हिमाचल की जनता को लाभ हो रहा है।

इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बि एल संतोष ने हिमाचल के सभी जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों को बैठक में भाग लिया। सभी जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों से संतोष ने विस्तृत चर्चा की और सभी से उनका फीडबैक भी लिया।