Follow Us:

राणा के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग

desk |

हिमाचल में सियासी हलचल के बीच राजेंद्र राणा के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में बड़ी कार्रवाई हुई है।
प्रदेश सरकार ने विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है।
यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हमीरपुर जिला कार्यकारिणी की सिफारिश पर की है।

बताया जा रहा है कि सुजानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य जोकि राणा के समर्थक थे वे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कुछ दिनों से बयानबाजी कर रहे थे।
जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि पीठ पीछे छुरा घोंपने वाले कभी सगे नहीं हो सकते, इसलिए पार्टी में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने बताया कि सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंदर ठाकुर, ब्लॉक महासचिव अशोक राणा सहित सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन अटवाल को पद से हटा दिया गया है।