हिमाचल

कैबिनेट में खुला नौकरियों का पिटारा: क्लर्क के 150 पदों समेत भरे जाएंगे सैंकड़ों पद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में मंगलवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार ने क्लर्क के 150 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की है। ये भर्तियां सचिवालय में की जाएंगी। यह पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे

इसके अलावा कैबिनेट ने स्कूली बच्चों के लिए अटल स्कूल वर्दी योजना के तहत तीन लाख बैग खरीदने पर भी मुहर लगाई है। ये स्कूल बैग पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षाओं के छात्रों को दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 9 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।

इसके साथ ही कैबिनेट ने कांगड़ा जिला की फतेहपुर तहसील रे में विभिन्न श्रेणियों में 12 पदों को भरने और उपतहसील खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा कुल्लू जिला की भुंतर तहसील के जरी में विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को भरने और नई उपतहसील खोलने की भी मंजूरी दी है।

कैबिनेट के फैसले

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के अनुबंध के आधार पर 7 पद भरे जाएंगे।
मछली पालन विभाग में 2 पद अधिकारियों के जबकि 20 पद फिल्ड असिस्टेंट के भरे जाएंगे।
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 5 पद भरे जाएंगे।
बूल फेडरेश्न हिमाचल में भेड कतरनी के 10 पद भरे जाएंगे।

राजस्व मामलों के सुचारू निपटारे के लिए राज्य के उपखण्ड ‘सी’ श्रेणी में कार्यालय कानूनगो के 41 भरे जाएंगे।

शिमला जिले की कोटखाई तहसील में नव निर्मित उपतहसील कलबोग में विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सुचारू रूप से चलाने के लिए भरने का भी निर्णय लिया.

मंत्रिमण्डल ने वन विभाग में जूनियर इंजिनियर (सिविल) के 12 पदों को भरने का निर्णय लिया।

अभियोजन विभाग में चपरासी के 30 पदों को दैनिक वेतन के आधार पर भरने का भी निर्णय लिया।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सफाई कर्मचारी के 28 पदों को भरने का निर्णय लिया।

मंत्रि-परिषद ने जिला शिमला के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (पॉलिटेक्निक विंग) प्रगतिनगर में वरिष्ठ व्याख्याता (कम्प्यूटर अभियांत्रिकी) का एक पद एवं व्याख्याता (विद्युत अभियांत्रिकी) का एक पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की।

अभियोजन विभाग में कनिष्ठ आशुलिपिक के दो पदों को अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का भी निर्णय लिया।

 

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago