Categories: हिमाचल

ब्रांडेड कंपनी ने देसी घी को कोलतार के रंग से किया पीला, बिक्री पर लगी रोक

<p>सिरमौर के ददाहू में गोपाल कृष्ण ब्रांड के नाम से बिकने वाले देसी घी में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक कोलतार रंग पाया गया है। यह केमिकल घी को पीला करने के लिए मिलाया गया है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने महाराष्ट्र की कंपनी के उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाकर बाजार से स्टॉक वापस मंगवा लिया है। कंपनी और विक्रेता दोनों के खिलाफ अदालत में केस दायर करने की तैयारी है। इसकी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। कंपनी के देसी घी में वेजिटेबल ऑयल के भी अंश पाए गए हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुछ महीने पहले ददाहू से एक ब्रांडेड कंपनी के देसी घी के सैंपल भरे गए थे। प्रयोगशाला जांच में खुलासा हुआ कि इस घी में कोलतार नामक खतरनाक रंग का मिश्रण है। इस रंग का लगातार सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस तरह के रंग के इस्तेमाल पर पहले ही प्रतिबंध लगाया है।</p>

<p>हालांकि विभाग के जिला अभिहित अधिकारी अतुल कायस्था ने बताया कि देसी घी में अत्यधिक मात्रा में कोलतार कलर मिला है। यह रंग बेहद खतरनाक है। इसका लगातार सेवन कैंसर के अलावा किडनी से संबंधित बीमारियों का कारण हो सकता है। इसके अतिरिक्त मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कम कर सकता है। सैंपल फेल होने के पश्चात महाराष्ट्र की कंपनी के इस देसी घी को असुरक्षित घोषित कर दिया है। इसकी बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

12 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

12 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

13 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

14 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

14 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago