Follow Us:

कुल्लू: BRO ने रोहतांग में बर्फ में फंसे 400 लोगों को निकाला बाहर

समाचार फर्स्ट |

भारी बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे के लाहौल स्पीति जिला की ओर सात दिन से फंसे करीब 400 लोगों को निकाल दिया गया है।बीते वीरवार सुबह रेस्क्यू दल की टीम ने कोकसर व उदयपुर में फंसे लोगों को सुरक्षित मनाली की ओर निकाल दिया। 54 बड़ी गाड़ियों सहित 188 वाहनों ने रोहतांग दर्रा पार कर मनाली पहुंचे हैं। रैस्क्यू टीम कोकसर की निगरानी में वीरवार सुबह 11 बजे वाहनों ने कोकसर से रोहतांग की ओर कूच किया। शाम 4 बजे तक लाहौल और पांगी घाटी के लोगों का आना लगा रहा।

BRO के जवानों ने विपरीत मौसम में वहाल किया मार्ग:अवस्थी

रोहतांग में करीब 4 फीट बर्फ की तह सड़क के दोनों तरफ जमी हुई है। BRO 38 के कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने कहा कि रोहतांग के दोनों छोर मढ़ी और खोकसर से 20 नवंबर को बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया था। अवस्थी ने कहा कि BRO के जवानों ने विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद रोहतांग मार्ग को यातायात के लिए खेलने में सहायता की है।

वहीं, SDM केलांग कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने प्राथमिकता के हिसाब से लाहौल में फंसे लोगों को घाटी से बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि कोकसर से वाहनों को मनाली भेजा गया है। बहरहाल, लाहौल में फसे लोगों को प्रशासन ने 7 दिन के बाद घाटी से बाहर भेज कर उन्हें राहत दी है।