Categories: हिमाचल

कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल विजेता निशांत का घुमारवीं पहुंचने पर जोरदार स्वागत

<p>महाराष्ट्र के पुणे में चल रही खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट की कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल विजेता निशांत को घुमारवीं पहुंचने पर लोगों ने पलकों पर बिठाया। घुमारवीं पहुंचने पर निशांत का ढ़ोल-नगाडों की थाप से स्वागत किया। पदक विजेता के घर पहुंचने पर फूल मालाओं से लाद दिया। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान निशांत के कोच जगदीश राव का भी फूल मालाओं के साथ वेलकम किया।</p>

<p>ब्रांज मेडल विजेता निशांत के वेलकम को घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग, प्रशासन, पुलिस अधिकारी, युवाओं सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। घुमारवीं के दकड़ी चौक पर पहलवान खिलाड़ी के स्वागत को समारोह का आयोजन किया। जिसमें विधायक राजेन्द्र गर्ग ने उपस्थित लोगों और युवाओं को संबोधित किया। गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं।</p>

<p>गर्ग ने कहा कि देश के खिलाड़ी ओलंपिक में अधिक से अधिक पदक जीते। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गे ज शुरू की है। इससे गांव स्तर से खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम चमकाएंगे। निशांत ने घुमारवीं का ही नहीं, बल्कि हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। इस पर पूरे प्रदेश को गर्व है। समारोह में विधायक गर्ग ने निशांत के कोच और घुमारवीं के पहलवानों की भी प्रशंसा की।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

7 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

9 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

9 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

13 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

13 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

13 hours ago