Follow Us:

10 फरवरी को मटौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पहुंचेगी “सरकार गांव के द्वार”

|

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली 10 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे कांगड़ा उपमंडल की मटौर पंचायत अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनेंगे।

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं को घरद्वार के नजदीक सुनने के साथ उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर जिला और उपमंडल प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा निशुल्क मेडिकल कैम्प भी लगाया जाएगा। आधार कार्ड संबन्धी शिकायतों के निवारण के लिए आधार कैम्प भी लगाया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रबंधों के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की है।