Follow Us:

‘बहु तकनीकी संस्थान में पुरुष वर्ग की 25वीं खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन’

|

बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने दी

कांगड़ा: उन्होंने कहा संस्थान में इस 25वीं अंतर- बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ 23 नवंबर 2023 को सुबह 11:00 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर द्वारा किया जाएगा। खेलों का समापन 25 नवंबर 2023 को सांय 3:00 बजे होगा। खेल समापन के मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि खेलों के इस आयोजन में प्रदेश भर के पुरुष वर्ग के 14 बहु तकनीकी संस्थानों से लगभग 400 प्रशिक्षणार्थी खेलों में हिस्सा लेंगे और इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं करवाईं जाएगी।