Follow Us:

ज़रूरत पड़ने पर कैबिनेट मंत्री खुद बना लेते है अपना खाना

पी.चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री के बाद सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का विवादों से नाता भले ही बहुत पुराना है लेकिन उनकी सादगी भी किसी से छुपी नही है। महेंद्र सिंह ठाकुर सिर्फ़ घर का खाना पसंद करते है वह भी अपने हाथों का, इस तस्वीर में आप देख सकते है कि महेंद्र सिंह ठाकुर ख़ुद ही अपना खाना बना रहे है।

महेंद्र सिंह ठाकुर ऐसे कैबिनेट मंत्री है जो बाहर का खाना कम ही खाते है यहां तक कि कैबिनेट में भी जब लंच होता है तो वह खाने से पहले ही आ जाते है। महेंद्र सिंह ज्यादातर घर का ही खाना पसंद करते है। साथ ही ख़ुद भी खाना पकाने के शौकीन है। यकीन न आए तो ये तस्वीर देख लें।