Follow Us:

सैनिक स्कूल में एक एट्रेंस एग्जाम किया रद्द, पेपर में गलतियां हैं रद्द करने का कारण

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

सैनिक स्कूल में हाल ही में हुए एंट्रेंस एग्जाम में छठी कक्षा का 1 पेपर रद्द कर दिया गया है। रद्द करने का कारण पेपर में गलतियां होना बताया गया है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हिमाचल प्रदेश से 5000 के करीब बच्चों ने हिस्सा लिया था। अब परीक्षा के पेपर 1 को रद्द कर दिया गया है। अब यह पेपर 24 फरवरी को लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जो छात्र पहले इस पेपर को देने आए थे सिर्फ वही छात्र पेपर में भाग ले सकेंगे। हिमाचल के साथ-साथ सैनिक स्कूल महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी दोबारा परीक्षाएं होंगी। पेपर को रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है सैनिक स्कूल प्रधानाचार्य एवं ग्रुप कैप्टन अमित कुमार पाल ने कहा कि अब यह पेपर 24 तारीख को लिया जाएगा।