हिमाचल

शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भरा नामांकन

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने आज शिमला में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप के समक्ष अपना नामांकन भर दिया है। देवभूमि पार्टी हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही है।

शिमला संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के पूर्व में रहे सांसदों ने यहां के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। शिमला, सोलन, सिरमौर के अधिकांश क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारें और उनके सांसद रोजगार और महंगाई की कहीं कोई बात नही कर रहे हैं। उन्होंने इस संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

वही इस दौरान राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों बड़े राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस चुनाव में आसान मुद्दों की बात नहीं कर रहे हैं। जाति रंग भेद और नस्ल भेद के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। रोहित ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी समान अधिकारों की बात करती है। उन्होंने कहा कि देव भूमि पार्टी सत्ता में आने पर सभी वर्गों के पिछड़े हुए लोगों को आगे लाने का काम करेगी।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

15 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

15 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

22 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

22 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

22 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

22 hours ago