Follow Us:

तोहफा: केंद्र सरकार चंबा-सिरमौर में खोलेगी मॉडल कॉलेज

पी. चंद, शिमला |

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत केंद्र सरकार राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत हिमाचल के शैक्षणिक रूप से पिछड़े जिलों चंबा और सिरमौर में एक-एक मॉडल कॉलेज खोलने जा रही है। केंद्र सरकार के इस अभियान के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने इसकी अनुमति दे दी है।

मानव संसाधन मंत्रालय के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का उद्देश्य राज्यों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत देश के उन जिलों में मॉडल कॉलेज स्थापित किए जाने हैं, जहां उच्च शिक्षा में ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो (GER) राष्ट्रीय औसत 12.4 % (2001 के अनुसार) से भी नीचे है। यह जानकारी मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर के एक प्रश्न के उत्तर में दी।