हिमाचल

’10 अप्रैल तक चलेगा सुजानपुर का होली मेला, व्यापारियों की हित में लिया फैसला’

हमीरपुर के सुजानपुर में चल रहा होली मेले की अवधि बढ़ा दी गई है। ये मेला अब 10 अप्रैल तक चलेगा जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले को व्यापारियों के हित में 10 अप्रैल तक रहेगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली मेले के लिए प्रसिद्ध है। यह मेला न सिर्फ हमारी सांस्कृतिक चेतना को जीवंत रखता है, बल्कि हमारे पारंपरिक त्योहार को भी सामूहिकता के साथ उल्लासपूर्वक मानने का माध्यम बनता है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर मेला व्यापारिक गतिविधियों का भी बड़ा केंद्र है। यहां दूर-दूर से आने वाले व्यापारियों, हस्तकला में दक्ष कारीगरों के स्टॉल सदैव आकर्षण का केंद्र रहे हैं। पिछले दो वर्षों से कोरोना आपदा की मार इस मेले पर भी पड़ी है। पिछली बार यह मेला सिर्फ़ चार दिन चल पाया था, जिसके चलते व्यापारियों को काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा था। इस बार यह मेला सुचारु रूप से चल सके और यहां अच्छा कारोबार हो, इसके लिए व्यापारियों की ओर से मेले की अवधि बढ़ाने के लिए व्यापक अनुरोध किया गया।

इसे ध्यान में रखते हुए अब मेले की अवधि को 10 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी समुचित तैयारी कर ली गई है और जनता भी इस मेले में अपना पूरा सहयोग दे। इससे पहले ये मेला 5 अप्रैल तक था जिसे अब 5 दिनों तक बढ़ा दिया गया है।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

3 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago