हिमाचल

हिमाचल में प्री-प्राइमरी स्कूलों की तस्वीर बदलने की कवायद, केंद्र ने दिया बजट

प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 105 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। ये बजट केंद्र ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिया है। इसमें से अधिकतर धनराशी प्रदेश के 4 हजार प्री प्राइमरी स्कूलों की तस्वीर बदलने में इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रदेश के प्री प्राइमरी शिक्षा को आकर्षक बनाने के लिए नर्सरी और केजी कक्षा में पढ़ने वाले करीब 30 हजार विद्यार्थियों को 5 हजार की बेसिक किट मुहैया करवाई जाएगी। साथ ही छात्रों की संख्या बढ़ाने और इन स्कूलों में नहीं पढ़ने वालों बच्चों के अभियर्थियों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए गांव में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

आवंटित राशी में से कुछ बजट 14 लड़कियों के हॉस्टल और पहली से आठवीं कक्षा को सुदृढ़ करने में भी खर्च होगा। इनमें खाने-पीने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के बजट से धनराशी दी जाएगी। वहीं, आठवीं कक्षा तक वाले स्कूलों के रख रखाव और संवारने में भी ये बजट खर्च होगा।

5 हजार की किट में पढ़ाई, खेल का सामान
प्री प्राइमरी स्कूलों में दी जाने वाली किट में 5 हजार का सामान होगा। इसमें खेलकूद, पढ़ाई करवाने के लिए खिलौने और चित्रों वाली किताबें दी जाएंगी।

केंद्र सरकार प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण को बेहतर करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेशों को बजट आवंटित करती है

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

14 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago