Categories: हिमाचल

चंबा पिछड़ा ज़िला घोषित, शांता ने कहा- धन्यवाद मोदी सरकार

केंद्र की मोदी सरकार ने चंबा को पिछड़ा जिला घोषित कर दिया है। केंद्र की इस सौगात को कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार ने स्वागत किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का धन्यवाद किया है।

बीजेपी के वरिष्ठ सांसद शांता कुमार ने समाचार फर्स्ट को बताया कि इस पहल से चंबा के विकास का रास्ता खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास तो किया लेकिन आर्थिक विषमता एक बड़ी चुनौती रही है। केंद्र सरकार ने देश के पिछड़े जिलों को चिन्हित कर विकसित करने का फैसला किया है। यह एक बहुत अच्छी पहल है। जिला चंबा हिमाचल प्रदेश का सबसे पिछड़ा हिस्सा है।

शांता कुमार ने कहा कि यह प्रदेश की नई बीजेपी सरकार को केंद्री की तरफ से बड़ा उपहार है। इसके तहत अब चंबा जिले को विशेष आर्थिक सहायता मिलेगी और इसका नए सिरे से विकास किया जा सकेगा।

शांता ने कहा कि उनकी कोशिश है कि विकास की डगर पर लाने के लिए चंबा में सीमेंट फैक्टरी खोली जाए। यहां इसके लिए उच्च कोटि के पत्थर भी हैं और फैक्टरी खुलने से यहां हजारों लोगों को रोजगार तथा व्यापार मुहैया हो पाएगा। शातां कुमार ने बताया कि इस योजना के शुभारंभ के लिए खुद जेपी नड्डा चंबा पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर सभी चंबा वासियों को बधाई दी है।

चंबा जिले के विधायकों ने भी जताया आभार

चंबा को पिछड़ा राज्य घोषित होने पर भटियात के विधायक विक्रम जरियाल ने भी केंद्र सरकार का आभार जताया है। जरियाल ने इसे सासंद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कोशिशों का नतीजा बताया।

समाचार फर्स्ट से बातचीत में विक्रम जरियाल ने कहा कि चंबा में ऐसे बहुत से इलाके हैं जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लिहाजा, इसे पिछड़ा जिला घोषित कर मोदी सरकार ने यहां के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। अब पिछड़े इलाकों में विकास गति काफी तेज हो जाएगी। केंद्र की मदद से लोगों की सड़क, पानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उम्मीद है निजात मिलेगी।

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

2 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

31 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

43 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago