Categories: हिमाचल

चंबा: वन माफिया ने काट डाले चीड़ के 192 पेड़, ड्यूटी में कोताही बरतने पर वन पाल और वन रक्षक सस्पेंड

वन परिक्षेत्र चुवाड़ी की परसियारा वन बीट में वन माफिया द्वारा चीड़ के 192 पेड़ों को काटे जाने के उपरांत वन विभाग ने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले वन पाल और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ डल्हौजी नितिन पाटिल ने बताया कि परसियारा वन बीट में हुए अवैध कटान पर वन विभाग ने विभागीय कार्रवाई अमल में लाते हुए मनहुता ब्लॉक के वन पाल अजय कुमार और परसियारा वन बीट के वन रक्षक सोमदत्त को निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 25 फरवरी को परसियारा वन बीट में हुए उक्त अवैध कटान के 8 दिन बाद वन विभाग ने लकड़ी को जंगल के नाले से बरामद किया था। हालांकि वन विभाग की टीमें नाकाबंदी कर रही हैं लेकिन वन माफिया अभी तक पकड़ से दूर हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी चुवाड़ी बुशहरा राम ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अवैध कटान की लकड़ी तो बरामद कर ली है लेकिन अभी तक इस अवैध कटान में शामिल वन माफिया का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं, डीएसपी डल्हौजी रोहिन डोगरा का कहना है कि अवैध रूप से पेड़ काटने वालों का पुलिस पता लगा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस उन्हें पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

6 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

6 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

6 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

7 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

8 hours ago