Follow Us:

चंबा: रास्ता साफ कर रही JCB बीच सड़क में फंसी, सड़क पर लंबा जाम

मृत्युंजय पुरी, चंबा |

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते जहां पर्यटक खुश नजर आ रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा के कई इलाके इस समय दुनिया से कट गए हैं।

चंबा के सलूणी में बर्फबारी के चलते रास्ता साफ कर रही एक जेसीबी फंस गई है। इसके चलते सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है। करीब 2 घंटे से जेसीबी फंसने के कारण जाम में हजारों पर्यटक फंसे हुए हैं। जिसके कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।