Categories: हिमाचल

चंबा: ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर में नहीं है शौचालय व्यवस्था, लोगों को हो रही परेशानी

<p>पूरे देश में स्वच्छता अभियान पूरे जोर शोर से चला हुआ है। इसके तहत जगह-जगह पर शौचालय बनाए जा रहे हैं सरकार इन योजनाओं के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते बहुत से ऐसे सार्वजनिक स्थान हैं जहां पर शौचालय ना होने की वजह से लोगों को दिक्क़तें तो होती ही हैं साथ ही लोगों द्वारा वहां पर खुले में शौच की वजह से वहां आसपास का माहौल भी दूषित होता है।</p>

<p>चंबा मुख्यालय की बात करें तो यहां के ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर में पिछले कई अरसे से लोग शौचालय के लिए प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक यहां प्रशासन द्वारा शौचालय की सुविधा नहीं दी गई है। इस ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन करने के लिए हर साल हजारों की संख्या में लोग देश-विदेश से आते हैं लेकिन यहां पर शौचालय की सुविधा ना होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुरुष तो यहां वहां खुले में कहीं भी मजबूरी में शौच कर लेते हैं लेकिन महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।</p>

<p>यहां बाहर से आए पर्यटक-श्रद्धालुओं ने बताया कि चामुंडा मंदिर बहुत ही सुंदर और रमणीक स्थान है यहां का वातावरण बहुत ही शुद्ध है। लेकिन यहां पर शौचालय ना होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। पर्यटकों ने बताया कि पुरुष तो खुले में इधर-उधर शौच चले जाते हैं लेकिन महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सरकार से आग्रह किया है कि इस पवित्र स्थान पर शौचालय होना जरूरी है ताकि यहां आसपास कहीं गंदगी ना फैले और लोगों को इसकी सुविधा मिले।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago