Follow Us:

चंबा: 2 किलो से अधिक चरस के साथ चुराह क्षेत्र के दो लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज

|

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चंबा पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने 2.52 किलोग्राम चरस सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेण सिंह पुत्र केदारा निवासी गांव कंडोग तहसील चुराह और कर्म सिंह पुत्री देवी राम निवासी गुंगरा तहसील चुराह के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को SNCC कांगड़ा का पुलिस दल जीरो प्वाइंट वर्षा शालिका जसोरगढ़ में गश्त पर मौजूद था। इसी बीच पुलिस दल को वहां मौजूद दो लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों लोगों से उक्त मात्रा में चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।