Follow Us:

मुख्यमंत्री व नरेश चौहान ने कर्नाटक कांग्रेस और शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई

पी. चंद |

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि कर्नाटक में पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक कार्य नहीं किया.
इसलिए जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है और कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है. कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्व बहुमत से पार्टी को सता में लाया है. जिसके लिए कर्नाटक कांग्रेस और पार्टी हाई कमान बधाई के पात्र हैं.
वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया और कांग्रेस हाई कमान को जीत के लिए बधाई दी.
नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा राज में कर्नाटक में भ्रष्टाचार बढ़ा और विकास ठप्प पड़ा हुआ था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कर्नाटक से आते हैं.
हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की जीत की शुरुआत के बाद अब देशभर में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत रही है. यह परिणाम आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे.