Follow Us:

मुख्यमंत्री ने वायुसेना लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश परमार के निधन पर किया शोक व्यक्त

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वायुसेना के पायलट प्लाइंग कमांडर रजनीश कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रजनीश कुमार का निधन गत दिवस भूटान में विमान दुर्घटना में हुआ। वह ज़िला कांगड़ा के सुलह क्षेत्र के ननाओ गांव के निवासी थे। जब हादसा उस समय हुआ वह वह अपनी सामान्य प्रशिक्षण उड़ान पर थे।

मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस शोक की घड़ी में इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।