Categories: हिमाचल

मुख्यमंत्री ने किया स्वर्णिम अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेले का शुभारम्भ

मंडी का विश्व प्रसिद्ध स्वर्णिम अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विधिवत घोषणा के उपरान्त ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आरम्भ हुआ। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रमुख देवता माधो राय के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद, पारंपरिक जलेब शोभा यात्रा में भाग लिया, जोकि राज माधव राय मंदिर से शुरू होकर पड्डल मैदान में सम्पन्न हुई। अपनी परम्परागत वेशभूषा पहने हजारों लोग अपने स्थानीय देवताओं के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। जलेब में जिले के लगभग सभी हिस्सों से 150 से अधिक देवताओं ने भाग लिया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया और राज माधव राय मंदिर में पूजा की।

ऐतिहासिक पड्डल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। यह महोत्सव इस वर्ष प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्णिम अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के रूप में मनाया जा रहा है। अभी दुनिया को कोरोना महामारी से बाहर आना बाकी है इसलिए हम सभी को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। सौभाग्य से कोविड-19 मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जोकि राहत की बात है। यह लोगों द्वारा सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा समय पर लिए गए फैसलों के कारण संभव हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष मंडी शिवरात्रि का अधिक महत्व है क्योंकि इस वर्ष नगर परिषद को नगर निगम मंडी में स्तरोन्नत किया गया है। नगर निगम को यह सुनिश्चित करेगा कि मंडी शहर को योजनाबद्ध और व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाए। उन्होंने मंडी में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया है, ताकि शहर में अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि इससे मंडी में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा मंडी शहर के लोगों को 17.50 करोड़ रुपये की परियोजनाएं समर्पित की गईं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शहर के लिए सीवरेज योजना के काम में तेजी लाई गई है और शहर के सभी नालों को चैनलाइज किया जाएगा। सुकेती खड्ड के तटीकरण के लिए 500 करोड़ रुपये की परियोजना अनुमोदन और वित्त पोषण के लिए केंद्र को भेजी गई है। मंडी शहर में 50 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। मंडी के कंगनीधार में 150 करोड़ रुपये लागत से शिवधाम परियोजना तैयार की जा रही है। मंडी को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है और शिव धाम क्षेत्र में पर्यटकों के आकर्षण के रूप में उभरेगा। मंडी शहर में बहुउद्देशीय पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा और इसका कार्य अगली शिवरात्रि तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त मंडी एवं अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडी शित्ररात्रि मेला हिमाचल प्रदेश की अनूठी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के आयोजनों का विषय हिमाचल प्रदेश के 50 गौरवशाली वर्ष  है और इस वर्ष मेले में भाग लेने के लिए 216 देवताओं को आमंत्रित किया गया है। पिछले 50 वर्षों के दौरान राज्य की शानदार और स्वर्णीम यात्रा पर प्रदर्शनी मेले का मुख्य आकर्षण हैं। मेले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित जागरूकता रथ को भी शामिल किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

8 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

38 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago