Follow Us:

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रघुराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

पी.चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री रघुराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह 85 वर्ष के थे। वह 1982 में पहली बार कसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और पांच बार विधायक चुने गए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके विकासात्मक कार्यों को, विशेषकर कसौली क्षेत्र के लोगों द्वारा, याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।