Categories: हिमाचल

कांग्रेस-बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित की पुष्पाजंलि

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को छोटा शिमला स्थित सदभावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक इंद्र सिंह गांधी, नंद लाल, जगत सिंह नेगी, आशीष बुटेल और मोहन लाल ब्राक्टा, मुख्य सचिव बीके. अग्रवाल, महापौर कुसुम सदरेट, नगर निगम शिमला के पार्षद और पूर्व महापौर और अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पाजंलि अर्पित की।</p>

<p>वहीं, प्रदेश कांगेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अन्य कांग्रेस नेताओं सहित राजीव गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा। 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

2 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

5 hours ago