Categories: हिमाचल

उड़ान-2 योजना: ‘उड़े देश का आम नागरिक’ हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

केंद्र सरकार की उड़ान-दो योजना के तहत शिमला, गगल (कांगड़ा) और चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवा को आज से हरी झंडी दे दी गई है। उड़ान-दो के तहत शुरू की जा रही इस योजना का शुभारंभ हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से किया। पहली उड़ान शिमला से चंडीगढ़ भरी गई।

दिल्ली से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस योजना को हरी झंडी दिखाई। हेली टैक्सी शुरू के 15 दिन तक सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इसके बाद हर दिन उड़ान होगी। शिमला, कांगड़ा और चंडीगढ़ यह सेवा उड़ान भरेगी। पर्यटन की दृष्टि से इस उड़ान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपना हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए दिया था। अब पवन हंस में केन्द्र सरकार हर सीट पर 7 हज़ार रुपए का अनुदान दे रही है।

उड़ान दो के तहत हेली टैक्सी सप्ताह में तीन दिन शिमला से कांगड़ा और तीन दिन शिमला से कुल्लू के लिए भी उड़ान भरी जाएगी। मंडी के कांगणीधार में हेलीपोर्ट बनने के बाद मंडी के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। हेली टैक्सी के लिए पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर सेवाएं देगा। यदि किसी कारण तकनीकी खराबी होगी तो कंपनी दूसरा हेलीकॉप्टर मुहैया करवाया जाएगा।

एक बार बुकिग करवाने पर टिकट रद नहीं होगा। इस हवाई सेवा में आधे घंटे तक के समय का किराया लगभग 2800 रुपए होगा। वैसे ये 10 सीट का पवन  हंस है जो 6 या 7 यात्रियों के साथ उड़ान भरेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रैल माह में  पहले चरण की उड़ान को शिमला से हरी झंडी दिखाई थी।

वहीं, सुरेश प्रभु ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की ओर कहा कि हिमाचल की विपरीत भूगौलिक परिस्थितियों के मद्देनजर हर क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago