<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी और प्रदेश से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए सेना में एक हिमालयन रेजीमेंट प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सैनिकों और अधिकारियों की वीरता को देशभर में जाना जाता है और बड़ी संख्या में प्रदेश के युवा सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से मण्डी ज़िले में सुरक्षा की दृष्टि से प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यह हवाई अड्डा बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अवगत करवाया कि हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है और आग्रह किया कि शेष औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाए।</p>
<p>राजनाथ सिंह ने शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और उनके ध्यान में लाए गए चर्चा मुद्दों विचार करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल भी उपस्थित थे।</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…