हिमाचल

मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना

कांग्रेस युवा संवाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से उन्हें जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहला युवा कांग्रेस संवाद कार्यक्रम बिलासपुर जिला से 17 दिसम्बर, 2023 को आरम्भ हुआ तथा प्रत्येक जिला में यह कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

इन कार्यक्रमों के तहत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियांे और नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याण नीतियों को अधिक से अधिक प्रसारित करने का आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित न रहे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन बहाल की गई, अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना तथा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना आरम्भ की गई है। इसके अतिरिक्त सरकारी क्षेत्र में 21000 नौकरियां घोषित की गई हैं। गा्रमीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्ज पर निर्भरता कम कर हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है तथा एक वर्ष में अर्थ व्यवस्था में 20 प्रतिशत सुधार आया है।
इस अवसर पर प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट, कांग्रेस युवा संवाद से जुड़े मस्त राम, रवि रतन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago