मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां महादेव स्टूडियो के बैनर तले फिल्माए गए भगवान शिव को समर्पित गीत ‘मेरे केदारा’ जारी किया।
मुख्यमंत्री ने गीत, संगीत व फिल्मांकन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक गीत हमारी समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है तथा ऐसे गीत हमारी धार्मिक भावनाओं को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भगवान शिव से हिमाचल प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है।
सुमन ठाकुर द्वारा रचित इस गीत को नेहा दीक्षित ने स्वरबद्ध किया है और राजेश ठाकुर ने इसे निर्देशित किया है।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा भी उपस्थित थे।
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…