Follow Us:

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेश की सादगी की मिसाल

desk |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सादगी के लिए हमेशा से जाने जाते हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की है। वह नादौन से कांगड़ा एयरपोर्ट जाते समय कांगड़ा बाईपास पर अचानक रुक गए। साथ में मौजूद स्टाफ को लगा किसी काम से रुके होंगे, लेकिन जैसे ही वह गाड़ी से उतरे, रोड साइड खड़ी फूड वैन की तरफ चल पड़े।

वैन संचालक राजीव ने जब मुख्यमंत्री को अपनी ओर आता देखा तो वह भी उनकी ओर मिलने के लिए दौड़े। यह सब देखकर सीएम के साथ मौजूद कर्मी हैरान रह गए। वैन संचालक राजीव ने सीएम का हालचाल पूछा तो उन्होंने उसे गले लगा लिया। उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ को बताया कि राजीव खाना बहुत अच्छा बनाते हैं। उनके हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूला।

इसके अलावा उनहोंने राजीव को 50 फीसदी सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए कहा।
सीएम के साथ इस तरह की मुलाकात पर राजीव ने काफी खुशी जताई। राजीव ने बताया कि वह कांगड़ा के गांव अब्दुल्लापुर से हैं। बीते आठ साल से वह फूड वैन लगाकर रोजी रोटी चलाते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने 2022 में उनके पास खाना खाया था।

वह नगरोटा बगवां में प्रियंका गांधी जी के रोड शो में शामिल होने जा रहे थे। उसके बाद आज दोबारा मुलाकात हुई है। बता दें कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू काफी मिलनसार के व्यक्ति है। वह हमेशा गरीबों की मदद करते हुए देखे जा सकते हैं।