<p>मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने शिमला स्थित सचिवालय से प्रदेश में 9 दिनों तक चलने वाले वन अग्नि सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर इस अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के दौरान वन प्रचार टीमे विभिन्न चार रूटों में जाकर प्रदेश की जनता को आग से वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि 64 वन रेंजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनियों तथा प्रचार सामग्री के माध्यम से वनों में लगने वाली आग की रोकथाम की जानकारी प्रदान की जाएगी। </p>
<p>अग्रवाल ने कहा कि वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय समुदायों, गैर-सरकारी संगठनों तथा सम्बन्धित विभागों को वन अग्निशमन बल में शामिल किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में त्वरित वन-अग्निशमन बल के 13500 सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त 80 संवेदनशील वन क्षेत्रों में वन अधिकारियों तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा आम लोगों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। मुख्य सचिव ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे वनों में लगने वाली आग की रोकथाम में सक्रिय सहयोग दें ताकि प्राकृतिक संपदा तथा जानमाल को होने वाले नुकसान को रोका जा सके।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2431).jpeg” style=”height:1040px; width:800px” /></p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…