Follow Us:

Video: कंडाघाट में तेज रफ्तार टिप्पर पलटने से एक बच्चे की मौत, सात घायल

|

  • कंडाघाट में तेज रफ्तार टिप्पर पलटने से एक बच्चे की मौत, कई घायल

  • पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया



Kandaghat road accident:  कंडाघाट थाना क्षेत्र के आंगनबाड़ी मोड़ के पास आज दोपहर एक  सड़क हादसे में  एक बच्चे की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा टिप्पर (नंबर HP51A-1172) चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण टिप्पर 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में टिप्पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिलाएं, पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने में मदद की। लेकिन दुर्घटना का दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम यह रहा कि एक बच्चा घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मृत पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चालक प्रकाश पुत्र कृष्ण के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का अभियोग थाना कंडाघाट में दर्ज किया है। एसपी ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस की ओर से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।