<p>अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनाली के छात्र कुरुक्षेत्र में आयोजित होने जा रही गणित विज्ञान मेले के वैदिक गणित प्रश्न मंच में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरस्वती विद्या मंदिर मनाली ने हाल ही में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा शिमला में आयोजित प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला के वैदिक गणित प्रश्न मंच में प्रथम स्थान कर राष्ट्र स्तरीय मेले में अपनी जगह बनाई। सीनियर वर्ग की यह टीम जिला स्तर पर विजयी होने के बाद प्रान्त स्तर में भी अपना दवदबा बनाने में कामयाब रही। टीम अब अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कुरुक्षेत्र में करेगी।</p>
<p>प्रान्त स्तर पर विजयी हुई अनीला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली की टीम को प्रधानाचार्य आरएस ठाकुर ने बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह टीम क्षेत्र स्तर पर कुरुक्षेत्र में हिमाचल प्रान्त का प्रतिनिधित्व करेगी जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर की टीमें भी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता 1 नवंबर से 3 नवंबर तक कुरुक्षेत्र में होने का रही है जिसके लिये टीम तैयारियों में जुट गई है।</p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…