हिमाचल

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

 

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। प्रदेश के सबसे छोटे, लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण जिले हमीरपुर का मुख्यालय अब नए ‘लुक’ में नजर आने लगा है। इस शहर का दिल कहा जाने वाला गांधी चौक हो या टाउन हॉल के आस-पास का क्षेत्र।

पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के साथ लगता पार्क हो या बस स्टैंड के आस-पास का क्षेत्र या फिर शहर के विभिन्न वार्डों के शौचालय। इन सभी स्थानों की कायाकल्प को देखकर सभी शहरवासी और बाहर से आने वाले लोग प्रदेश सरकार और स्थानीय नगर परिषद की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

शहर के बीचों-बीच स्थित गांधी चौक अब जीर्णोद्धार के बाद खूब चमक रहा है। यहां आम लोगों के लिए बैठने की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। सुबह-शाम बाजार में चहलकदमी करने या दिन में बाजार में खरीददारी के लिए निकले लोगों को गांधी चौक पर कुछ देर आराम करने के लिए अच्छी जगह मिल गई है। इसी प्रकार, ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने भी एक छोटा सा पार्क बनाया गया और वहां पर आम लोगों के लिए बैंच लगाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के पास भी सुंदर पार्क विकसित किया गया है।

शहर के अन्य चौक-चौराहों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर परिषद ने शहर के विभिन्न वार्डों में अत्याधुनिक शौचालय बनाए हैं। हिमाचल प्रदेश में संभवतः पहली बार इस तरह के शौचालय बनाए गए हैं। शहर के मुख्य सभागार टाउन हॉल के जीर्णोद्धार के लिए भी मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एक बड़ी योजना बनाई गई है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

4 hours ago