<p>कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2019 में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर सेवार्थ ट्रस्ट की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मंगलवार को कुल्लू के परिधि गृह में इन सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता सेनानी सम्मान प्रदान करेंगे।<br />
<br />
सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में जिलाधीश डा. ऋचा वर्मा, अन्य अधिकारी और नगर परिषद के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर के निर्देशा अनुसार दशहरा उत्सव में स्वच्छता पर विशेष रूप से फोकस किया गया था और इस दौरान आयोजन स्थल पर अच्छी सफाई व्यवस्था देखने को मिली थी। सफाई कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने इन्हें स्वच्छता सेनानी सम्मान प्रदान करने की घोषणा की थी।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…