Follow Us:

प्रदेश में 28 जुलाई तक बरसेंगे मेघ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

समाचार फर्स्ट डेस्क।। मौसम विभाग शिमला के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर बारिश होगी,जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। शनिवार को प्रदेशभर के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी दिन के समय झमाझम बारिश रिकार्ड की गई। बीते दिनों हुई बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में1 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 22.6, सुंदरनगर में 28.2, भुंतर में 29.0, कल्पा में 22.0, धर्मशाला में 28.8, नाहन में 28.5, सोलन में 27.0 और कांगड़ा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।