<p>जिला कुल्लू के भूंतर की गड़सा घाटी की ऊंची पहाड़ी में बादल फटने का मामला सामने आया है। बादल फटने से गड़सा घाटी के देवता शाट निहारगड़ू देवता प्रसिद्व तीर्थ स्थान क्षतिग्रस्त हो गए है। भारी गाद के चलते तीर्थ स्थान पर देवता के तमाम चिन्ह बह गए है। बता दें यह स्थल हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक है। 20 भादो पर हर साल यहां हजारों लोग पवित्र स्नान करते थे।</p>
<p>लेकिन भारी बारिश के चलते आज वन संपदा और आसपास की जमीनों को भारी नुकसान पहुंचा है। गड़सा से दो किलो दूर धारा नाले में बाढ़ आने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे खड़ा एक वाहन बह गया है, धारा नाले के साथ लगती जमीनों को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है। बारिश से जिला का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिला में आधा दर्जन सड़कें ठप पड़ी हुई हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(6822).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>
<p> </p>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…