Follow Us:

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री पंडित शिव कुमार के निधन पर जताया शोक

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु के निधन पर शोक व्यक्त किया। पंडित शिव कुमार उपमन्यु का निधन कल रात कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में हुआ।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शिव कुमार उपमन्यु महान नेता थे। उन्होंने गरीब और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किये।

उन्होंने परमपिता परमात्मा से शोक की इस घड़ी में परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पंडित शिव कुमार उपमन्यु तीन बार चम्बा ज़िला के भटियात से विधायक रहे हैं।