हिमाचल

विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पाए सीएम, अपने पद की गरिमा का रखे ख्याल

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व छ विधायको पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातर तीखा जुबानी हमला बोल रहे हैं और अलग अलग नामों की संज्ञा देकर इन नेताओं पर हमला बोला जा रहा है जिसको लेकर भाजपा ने सीएम पर पलटवार किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व छ विधायकों के लिए अपमानित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे जो उनकी पद की गरिमा के खिलाफ है। मुख्यमंत्री को इस तरह की अमर्यादित भाषा शोभा नहीं देती है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 महीने के कार्यकाल में अपने विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पाए और विधायकों को अपमानित करते रहे जिसके चलते छ बागी विधायकों ने कांग्रेस सरकार का दामन छोड़ भाजपा को समर्थन दिया और कुछ और विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। सरकार अल्पमत में चल रही है और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू उपचुनावों से घबरा गए हैं। भाजपा सभी सीटों पर उपचुनाव जीतेगी।

रणधीर शर्मा ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार न करना असंवैधानिक है। विधायकों ने स्वेच्छा से व्यक्तिगत रूप से पेश होकर विधान सभा अध्यक्ष को इस्तीफ़ा दिया है ऐसे में इस्तीफ़ा स्वीकार करना चाहिए लेकिन कांग्रेस सरकार चुनावों से घबरा गई है इसलिए इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया जा रहा है और विधायको को धरने पर बैठना पड़ रहा है।केंद्र की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र और वर्ग के लिए काम किया है जिससे प्रभावित होकर देश भर में लोग और दुसरी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहें हैं।

Kritika

Recent Posts

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

16 mins ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

8 hours ago