71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समारोह में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विख्यात लेखक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्रा और बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री कंगना रणौत को पदमश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। प्रो. अभिराज और कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।

मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में गणतन्त्र दिवस परेड के फ्लाई पास्ट समारोह में हिस्सा लेने के लिए ग्रुप कैप्टन गौरव चैहान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गौरव और सम्मान का विषय है कि ग्रुप कैप्टन गौरव चैहान हिमाचल के जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के निवासी हैं।

ग्रुप कैप्टन गौरव चैहान ने सुखोई एमकेआई-30 लड़ाकू विमान से फ्लाई पास्ट किया। 450 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उड़ान भरने में सक्षम यह विमान हवाई निगरानी और चेतावनी के लिए अत्याधुनिक ‘नेत्रा’ प्रणाली से सुसज्जित है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…