Follow Us:

CM ने लाहौल-स्पीति को दी 145 करोड़ की सौगात, जनजातीय और विंटर भत्ता में भी की बढ़ोतरी

पी. चंद |

जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से जनजातीय भत्ता की बढ़ोतरी नहीं हुई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने सरकार से भत्ता को बढ़ाने आग्रह किया था। सरकार ने उनकी बात मानते हुए जनजातीय भत्ता और विंटर भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने जनजातीय भत्ता को 450 से बढ़ाकर 650 करने का ऐलान किया है। साथ ही विंटर भत्ता को भी 300 से बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की है। ये घोषणा मुख्यमंत्री ने शिमला से ऑनलाइन जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति को करीब 145 करोड़ की लागत की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करते हुई की।

बता दें कि आज मंगलवार को मुख्यमंत्री का जनजातीय जिला लाहौल स्पीति को दौरा था। लेकिन खराब मौसम के चलते उनहें ये दौरा टालना पड़ा। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने शिमला से ऑनलाइन तरीके से जिला को 145 करोड़ की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 48 लाख से हल में बने हेलीपैड, ताबो में 75 लाख से बने पुस्तकालय, किब्बर में 80 लाख से बने सामुदायिक भवन, कीह गांव में एक करोड़ 86 लाख से बने संग्रहालय, काजा में एक करोड़ 85 लाख से तैयार उठाऊ पेय योजना, काजा के लिए बनी 8 करोड़ 85 लाख की शिला नाला लघु सिंचाई योजना का ऑन लाइन उद्घाटन किया।

सीएम ने काजा में 35 करोड़ से बनने वाले आइस हॉकी रिंग, 12.18 लाख से सामुदायिक भवन, शिलानाला में 2 करोड़ 60 लाख की लागत से 60 मीटर पुल, आठ करोड़ 69 लाख से हाई एचिट्यूट ट्रेनिग सेंटर, मुद्द में तीन करोड़ 23 लाख से 70 मीटर पुल, ताबो में दो करोड़ 28 लाख से पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस, एक करोड़ 55 लाख से कृषि विज्ञान भवन, 21 लाख की लागत से काजा से कॉमिक सम्पर्क मार्ग अनेकों सिंचाई योजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल 145 करोड़ के उद्घाटन व आधारशिला रखी।