हिमाचल

रिज मैदान को उड़ाने की हुई साजिश, सुरक्षा को लेकर हिमाचल में रहेगा अलर्ट: CM

नए साल के जश्न को मनाने शिमला में पर्यटकों की भीड़ जुटी हुई थी। अचानक साढ़े 7 बजे रिज मैदान को खाली करवाया गया। उसके पीछे वजह ये रही कि शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान आतंकियों के निशाने पर है। रिज को बम से उड़ाने के साजिश के चलते खाली करवाया गया।

बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की मदद से सर्च जारी है लेकिन अभी तक फ़िलहाल कुछ नहीं मिला है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंग्रेजों के जमाने से बनाया गया क्राइस्ट चर्च है। सबसे बड़ा ख़तरा रिज मैदान के नीचे बने बड़े पानी के टैंक को रहता है। यदि बम जैसी कोई स्थिति होती है तो टैंक के फटने से बड़ी तबाही हो सकती है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि उन्हें रिज को उड़ाने की बड़ी साजिश का पता देर शाम चला। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से अलर्ट मिला, जिसके चलते रिज मैदान को खाली करवाया, क्योंकि नए साल के जश्न से जरुरी सुरक्षा का मामला था। बीती रात ही चंडी मंदिर से सेना का विशेष बम निरोधक दस्ता मंगवाया गया। फ़िलहाल हिमाचल को ख़तरे के चलते अलर्ट पर रखा गया है। इस तरह से हिमाचल को थ्रेट मिला है और आगे भी अलर्ट रहने की ज़रूरत है। वैष्णो देवी के हादसे पर भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

8 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

8 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

8 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

8 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

8 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

8 hours ago