Follow Us:

CM ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए डीसी संदीप कुमार को किया सम्मानित

रविंद्र ऊना |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार को सम्मानित किया है। सम्मान समारोह शिमला में आयोजित किया गया। डीसी संदीप कुमार को बतौर जिलाधीश कांगड़ा जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने संदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डीसी संदीप कुमार ने कहा कि जन सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन आंदोलन बनाने में कामयाबी मिली है। इस अभियान के तहत पंचायतों तथा महिला मंडलों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

सम्मान समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ऊना सतनाम सिंह को भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पोषण अभियान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उनके अलावा पिरथीपुर की आशा वर्कर सुमन कुमारी, एएनएम तृप्ता देवी, सुपरवाइज़र वीना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना कुमारी तथा आंगनबाड़ी सहायिका सीमा देवी को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी 5 महिलाओं को 51-51 सौ रुपए की इनामी राशि भी प्रदान की।