Follow Us:

73वां स्वतंत्रता दिवस: CM जयराम ने रिज में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी कई सौगातें

पी. चंद, शिमला |

देश भर में 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला के रिज मैदान पर राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।  ध्वजारोहण करने के बाद सीएम को हिमाचल पुलिस के जवानों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके बाद सीएम ने जनता को संबोधित किया।

सीएम जयराम के संबोधन की बड़ी बातें…

  • स्थायी कर्मचारियों और पेंशनर के लिए 4 % अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा,पब्लिक सर्विस कमीशन और हमीरपुर चयन बोर्ड में लड़कियों की अब नहीं लगेगी फीस।
  • भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की आर्थिक सहायता को 10 से 20 हजार प्रति वर्ष करने, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की आर्थिक सहायता को3 हजार से बढ़कर 10 हजार और सैनिकों की विधवा पेंशन को 3 हजार से 5 हजार काटने की घोषणा की।
  • स्थायी कर्मचारियों और पेंशनर के लिए 4 %अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा।
  • प्रदेश लोक सेवा आयोग और हमीरपुर कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से परीक्षा देने वाली लड़कियो की अब फीस नहीं लगेगी।
  • 118 में कोई भी संशोधन किए बिना निवेशक हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आना चाहते हैं। इसलिए प्रदेश के विकास में जो भी कदम उठाने की आवश्यकता होगी वो बिना 118 में कोई संशोधन किये।
  • 2018 में अत्यधिक वर्षा के चलते दुर्गम क्षेत्रों में 4033 लोग की जान बचाने पर कुल्लु और लाहौल स्पति के जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को समान्नित किया जिसमें आईएएस मनीषा नंदा, आईएएस ओंकार शर्मा, IAS यूनिस खान और अश्वनी कुमार चौधरी शामिल है।
  •