हिमाचल

CM जयराम ने लॉन्च किया ‘अपना कांगड़ा ऐप’, स्वयं सहायता समूहों को होगा लाभ

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को धर्मशाला से अपना कांगड़ा ऐप और अपना कांगड़ा हैम्पर (स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांगड़ा हैम्पर में कांगड़ा जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का संग्रह होगा, जबकि अपना कांगड़ा ऐप के माध्यम से पर्यटकों को कांगड़ा जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का पता लगाने में सहायता मिलेगी और उनके लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा।

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला से कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लुथान में राधाकृष्ण गौ अभ्यारण्य का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शराब की बोतल पर एक रुपये का उपकर लगाने का भी फैसला किया है और इस धनराशि का उपयोग गौ अभ्यारण्यों एवं गौ सदनों के प्रभावी प्रबंधन एवं संचालन पर किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में शिमला जिले के सुन्नी में 500 गायों को रखने की क्षमता वाला एक गौ अभ्यारण्य समर्पित किया। लुथान में गौ अभ्यारण्य में एक हजार गायों को रखने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ सदनों को प्रति गाय 500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है ताकि उनके लिए चारे की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने राज्य के लोगों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि मवेशियों को बेसहारा नही छोड़ें और यदि कोई मवेशियों को सड़क पर घूमते हुए देखता है, तो उसे गौ अभ्यारण्यों और गौ सदनों में भेजा जाना चाहिए।

 

Samachar First

Recent Posts

‘चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को विशेष मतदाता सुविधा केंद्रों पर मतदान की सुविधा’

चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को विशेष मतदाता सुविधा केंद्रों पर मतदान की सुविधा :…

2 hours ago

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री रहते भी नहीं रखा पक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम…

2 hours ago

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली: DC

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली: डीसी भर्ती की तैयारियों को…

2 hours ago

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विभिन्न स्टार्टअप के माध्यम से राज्य के युवाओं…

18 hours ago

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया कार्यशाला का आयोजन

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा आपदारोधी अवसंरचना गठबंधन और एशियाई आपदा तैयारी केंद्र…

18 hours ago

रणनीति के तहत भाजपा का काडर ख़त्म कर रहे जयरामः चंद्रशेखर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago