Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने IGMC पहुंचे सीएम जयराम

पी. चंद, शिमला |

शिमला के IGMC में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को अस्पताल पहुंचे। जयराम ठाकुर ने अस्पताल में वीरभद्र से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती कर लिया गया था।